Spread the love


– पत्रकारिता विभाग में एक वर्षीय कोर्स में पांच अक्तूबर तक ले सकते प्रवेश

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एक वर्षीय संस्कृत भाषा सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो गया है। इस कोर्स में छात्र-छात्राएं पांच अक्तूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। कोर्स में प्रवेश लेने के लिए दसवीं पास होना जरूरी है।

संस्कृत भाषा सर्टिफिकेट कोर्स केंद्रीय संस्कृत विवि द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसकी कक्षाएं पत्रकारिता विभाग में दोपहर तीन से शाम चार बजे तक संचालित की जाएंगी। पुस्तकों सहित पाठ्यक्रम शुल्क 1200 रुपये है। बीयू के संस्कृत पीठ के निदेशक प्रो. बीबी त्रिपाठी ने बताया कि युवाओं में संस्कृत भाषा को लेकर रुचि उत्पन्न हुई है। अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र के केंद्राधिकारी डॉ. कौशल त्रिपाठी ने बताया कि आठ क्रेडिट के इस पाठ्यक्रम का संचालन नई शिक्षा नीति के तहत किया जा रहा है। इसमें प्रथम वर्ष उत्तीर्ण होने पर सर्टिफिकेट, द्वितीय वर्ष पर डिप्लोमा एवं तृतीय वर्ष पर डिग्री प्रदान की जाएगी। अन्य जानकारी के लिए केंद्राधिकारी से 8353 973918 पर संपर्क कर सकते हैं या सीधे https://sanskritnfse.samarth.edu.in/ पर पंजीयन कर सकते हैं। मौजूदा सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *