Spread the love


तिंदवारी। बैंक का सर्वर खराब होने व मुख्य शाखा द्वारा ग्राहक सेवा केंद्रों में जमा-निकासी की सुविधा पर रोक लगाने से ग्राहक परेशान हैं। जिलाधिकारी से मांग कर ग्राहक सुविधा केंद्रों में जमा-निकासी की सुविधा शुरु करने की मांग की है।

कस्बा स्थित इंडियन बैंक और उसके ग्राहक सेवा केंद्रों में करीब पांच हजार से ज्यादा खाता धारक हैं। पिछले सप्ताह से बैंक का सर्वर खराब होने से ग्राहक परेशान हैं। साथ ही मुख्य शाखा से ग्राहक सेवा केंद्रों में जमा-निकासी की सुविधा भी बंद कर दी गयी है।

ऐसे में हजारों ग्राहक इधर-उधर भटक रहे हैं। धनराशि न निकल पाने से पेंशन लाभार्थी भी परेशान हैं। रामधनी यादव (परसौंडा), शिवकुमार (मिरगहनी), कमलेश कुमार (तेरही माफी), संजय यादव (मुंगुस), शिवप्रताप (सेमरी), रामजस (पिपरगवां), ब्रजरानी (गोधनी) ने जिलाधिकारी से ग्राहक सेवा केंद्रों में खातों में जमा निकासी की सुविधा शुरू करवाने की मांग की है।

उधर इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक त्रिपाठी का कहना है कि ग्राहक सेवा केंद्रों में क्या सुविधा उपलब्ध रखनी है क्या नहीं, यह मुख्य शाखा का विवेकाधिकार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *