Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Thu, 28 Sep 2023 12:27 AM IST

राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरी गांव में पत्नी से विवाद पर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी।

सिकरी गांव के भुंभुल ने बताया कि उसका पुत्र लालजी (30) मंगलवार की शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी संगीता ने बताया कि नशे में लड़ाई झगड़ा किया और रात्रि को खाना खाने के समय घर से निकल गए। परिजन रात में खोजबीन करते रहे। घर से कुछ दूर महुआ के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को फांसी के फंदे से उतारा। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राजापुर थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि पारिवारिक कलह की सूचना प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *