संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:28 AM IST
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर में दबंगों ने घर के बाह खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर तमंचे लहराए। महिला ने मामले की शिकायत डीएम, एसपी से की है।
बुधवार को रामनगर निवासी रामप्यारी पत्नी वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार को राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव के निवासी कुछ दबंग घर में घुसकर मारपीट की। बाहर खड़े वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबध में रैपुरा थानाध्यक्ष शैलेंंद्र पांडेय ने बताया कि दो पक्षों के बीच शराब पीने का विवाद है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
