Spread the love


बांदा/ मटौंध। डेढ़ माह पूर्व मटौंध कस्बे में एक साथ छह मकानों और दुकानों में चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। इस घटना में दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार है। चोरों के पास से जेवर, बाइक, तमंचा और 7050 रुपये बरामद हुआ है।

बता दें कि इस घटना में एसपी ने एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित किया था। पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र के कस्बे में 10 अगस्त की रात कमलेश प्रजापति के मकान में घुसकर चोर 80 हजार नकद और उनकी पत्नी और बहू के जेवर ले गए थे। इसी के अगले दिन 11 अगस्त को थाने से चंद कदम की दूरी पर सत्यनारायण सोनी की ज्वेलरी की दुकान तथा बाबू सेन, मुबारक खान, मातादीन व मुन्ना आदि के दुकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी ले गए थे।

कमलेश व सत्यनारायण सोनी ने मटौंध थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना को लेकर पुलिस ने रेलवे अंडर ब्रिज के पास जखौरा गांव से मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के कीरतपुरवा निवासी हबीब उर्फ बच्चा और महोबा के कबरई गांव निवासी शमीम को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक बाइक, जेवर और 7050 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी, भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद कुमार, एसआई विनोद निगम आदि शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *