Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Thu, 28 Sep 2023 12:17 AM IST

नरैनी । दवा कराकर वापस गांव लौट रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें एक को जिला अस्पताल रेफर किया है।

कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी पिंटू (21) अपने चचेरे भाई हरिओम (22) की तबियत खराब होने पर इलाज कराने नरैनी गया था। दवा कराने के बाद गांव लौटते समय पेट्रोल पंप के पास बांदा मुख्य मार्ग में सामने की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे चालक पिंटू सहित दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी भेजा गया। वहां से पिंटू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राहगीरों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक भाग निकला। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *