पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तमंचा समेत एक युवक को किया गिरफ्तार….
झाँसी के पूँछ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतेहपुर स्टेट सर्विस रोड से कही वारदात करने के लिए जाते समय पुलिस ने तमंचा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार बताया गया है कि थाना अध्यक्ष पूँछ अरुण कुमार तिवारी को मुखविर के माध्यम से सूचना मिली तो वह उपनिरीक्षक कुलदीप पवार, महेश कुमार के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर स्टेट नेशनल हाइवे के सर्विस रोड पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने लगा। शक के आधार संदिग्ध की पुलिस के द्वारा तलासी ली गई। जिसमें उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मनीष सोनी पुत्र अशोक सोनी निवासी किदवई नगर कस्बा थाना कवरई हाल निवास काजी की पुलिया के पास सिकन्दर पूरा थाना कोतवाली राठ जिला हमीरपुर बताया।पुलिस ने कड़ाई से पूँछतांछ कि तो उसने बताया कि गयापाल, छोटेलाल, अजय, महेंद्र, बाबूराम से करीब एक वर्ष पूर्व पूँछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली से आभूषण चोरी कर ले गए थे। जिन गहनों को मैने खरीदा और गलाकर आभूषण बना कर बेच दिए। पकड़े गए आरोपी पर संबंधित धाराओ में मामला पंजीकृत कर जेल भेजा गया। इस दौरान मुख्य रूप से थाना अध्यक्ष पूँछ अरुण कुमार तिवारी, उपनिरक्षक कुलदीप पवार, महेश चन्द्र, कॉन्स्टेबल सुनील, ब्रजेश आदि मौजूद रहे।
