एसडीएम ने राशन की दुकान निर्माण की समस्या का निस्तारण कर गौशाला का किया निरीक्षण….
मोठ (झाँसी) शासन स्थत से झांसी जिले में आधा दर्जन से अधिक मॉडल राशन की दुकानों का निर्माण होना है, जिसके लिए कई ग्रामीण इलाकों में मॉडल शॉप की दुकानों के लिए जगह चिन्हित की गई है, इसी क्रम में मोठ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गङूका में राशन की मॉडल शॉप के लिए चिह्नित की गई भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर गांव में झगड़े की स्थिति पैदा हो रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही मोठ उप जिलाधिकारी परमानंद सिंह और तहसील मोठ प्रभात कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया और तुरंत ग्राम गङूंका में मौके पर पहुंचे, जहां मौके पर पहुंचकर उन्होंने समस्या का निस्तारण के लिए राजस्व टीम के साथ पहुंचे, जहां राजस्व टीम द्वारा अवैध रूप से किए गए अस्थाई कब्जाधारियों को हटवाकर मॉडल राशन शॉप की दुकान के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चालू कराया, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अगर तहसील क्षेत्र में सरकारी निर्माण के दौरान समस्या आती है तो तुरंत उनसे संपर्क करें, उनकी प्राथमिकता है कि शासन स्थर से आने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन सूचारू रूप से हो सके, इसके साथ ही शासन की योजना जन जन तक पहुंचे, इसके लिए यह मॉडल शॉप का निर्माण हो रहा है, इस दौरान अगर कोई समस्या आती है तो तुरंत मुझे मामले से अवगत करायें जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस समस्या का तुरंत ही समाधान करने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
वही ग्राम खजुरी में गौशाला में बाहर से आये गायों को रखने को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर थाना प्रभारी समथर के साथ उपजिलाधिकारी मोठ परमानंद सिंह एवं तहसीलदार मोठ प्रभात कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा कर गायों को गौशाला में रखवाया गया। जिसके उपरांत गौशाला का निरीक्षण कर कमियां पाए जाने पर सचिव को चेतावनी देते हुए 7 दिन में व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उप पशुचिकित्साधिकारी समथर को प्रतिदिन गौशाला आकार पशुओं के इलाज के लिए निर्देशित किया गया।
