बांदा। बांदा की बेटी रिषिता द्विवेदी को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में शनिवार को आयोजित 28वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने वर्चुअल तौर पर चार स्वर्ण व दो रजत पदक देकर सम्मानित किया।
उन्हें एमएससी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर बैधनाथ स्वर्ण पदक, एमएससी की सभी परीक्षाओं की छात्राओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर श्रीमती ग्यारसी देवी को स्वर्ण पदक, एमएससी वनस्पति विज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर यूएसए शिकागो स्वर्ण व विज्ञान संकाय में परास्नातक की समस्त परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर हेमवती नंदन बहुगुणा स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें छात्राओं में पूरे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सर्वाधिक प्राप्तांक प्रतिशत पर कुलाधिपति रजत पदक, एमएससी की समस्त परीक्षाओं में सर्वाधिक प्राप्तांक पर करने पर कुलाधिपति रजत पदक से सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, कुलपति मुकेश पांडेय, भारतीय विज्ञान अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर आशुतोष शर्मा, कुलपति मुकेश पांडेय, वैज्ञानिक नीलेश एम देशाई सहित रिषिका के पिता मनोज द्विवेदी व मां मौजूद थीं।
