Spread the love


स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 करोड़ 65 लाख रुपये उपलब्ध होने के बाद भी नहीं किया जा रहा काम

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जहां एक ओर भारत सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं, स्थिति यह है कि जनपद की 193 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिन्होंने एक धेला भी कार्यों में खर्च नहीं किया है। अब ग्राम पंचायतों के सचिवों को जिला पंचायत राज अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में लाखों रुपये केंद्र व राज्य सरकार से भेजे जा रहे हैं। लेकिन धरातल की स्थिति देखें तो सचिव इस धनराशि को खर्च करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जनपद की 193 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जहां पर यह धनराशि खर्च नहीं है। जबकि इन ग्राम पंचायतों स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत करीब 15 करोड़ 65 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई थी।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने ऐसे सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित योजना ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की धनराशि को खर्च न करने का उचित कारण नहीं भेजा गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायतों में धनराशि भेजी गई है। जिन ग्राम पंचायतों की प्रगति शून्य है, उन ग्राम पंचायतों के सचिवों को पत्र जारी किया गया है। -नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *