Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 03 Oct 2023 11:55 PM IST

जसपुरा। किशोरी ने दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव निवासी शिवानी (14) ने सोमवार की शाम अपने घर के अंदर कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी।

मृतका के दादा बलवंत वर्मा ने बताया कि घटना के समय वह सब मजदूरी करने गए थे। जब वह लौटे तो खिड़की से झांका तो वह फंदे पर लटकी थी। मृतका के माता-पिता की मौत हो चुकी है।

दो भाइयों में एक एकलौती बहन थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *