Spread the love


कालपी। नगर के चार मोहल्लों में 30 दिन से पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को सुबह से शाम तक पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

टरननगंज, मुख्य बाजार, कदौरा फाटक, खोया मंडी क्षेत्र में बने हुए घरों में जल आपूर्ति बंद है। मोहल्ले केराकेश पुरवार, जयकरन सिंह, इंद्रपाल सिंह, अश्वनी महाराज, भरत तिवारी आदि ने बताया कि पहले तो पाइप लाइन में कभी कभार पानी आ भी जाता था। जबसे विभाग ने ठीक करवाया तब से पूरी तरह पानी बंद है। जिससे लोगों को आसपास भटकना पड़ता है।

पानी की समस्या को लेकर इलाके के लोगों एसडीएम से लेकर जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन अभी भी समस्या है। हालत यह है कि खोया मंडी में जलापूर्ति होने लगी लेकिन कदौरा फाटक के निचले हिस्से में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

अवर अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि लाइन चोक होने से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *