Spread the love

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के माल समेत दो चोर गिरफ्तार दो फरार….

झाँसी की कोतवाली मोठ पुलिस को विगत दिनों में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। जिसमें रात्रि गस्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से दो चोरों को चोरी के सामान समेत गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो चोर भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी एवं क्षेत्राधिकार मोठ लक्ष्मीकांत गौतम और कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरोध का चलाये जा रहे है अभियान के अंतर्गत रात्रि गस्त किया जा रहा था। तभी 5 अक्टूबर की रात्रि 3:00 बजे ग्राम अटरिया मोड़ के पास एक सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी देखी, जिसके चलते पुलिस ने अपनी गाड़ी को रोककर कार में बैठे लोगों की तरफ बड़े और उनसे यहाँ खड़े होने का कारण पूछने लगे, तभी अचानक उसमें बैठे लोग गाड़ी स्टार्ट कर ग्राम अटरिया की तरफ भागने लगे। जिसके चलते पुलिस ने पीछा करते हुए कार को रोक लिया लेकिन अंधेर का फायदा उठाकर दो व्यक्ति कार में सवार भागने में सफल हो गए तथा दो युवक पुलिस ने मौके से पकड़ लिए। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम 1 – अभय सिंह सीतापुर, 2 – अमित चौहान मितौली जिला लखीमपुर बताएं। दोनों को पकड़ कर पुलिस कोतवाली लाई, जहां उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने विगत दिनों हुई ग्राम अमरा में दो घरों की चोरी करना कबूल लिया। जोकि 22 और 23 सितम्बर की रात्रि की घटना थी। जिसमेंअज्ञात चोरों द्वारा दो घरों को अपना निशाना बनाकर रुपए और आभूषण चोरी कर ले गए थे। जिसमें कोतवाली मोठ में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था और पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। जिसकी सफलता आज उन्हें मिल ही गई। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने ₹15000 नगद एवं दो जोड़ी चांदी की पायल बरामद कर ली। दोनों चोरों को पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। चोरों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी, रन सिंह, हेड कांस्टेबल अजमतुल्ला खान, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह बधेल, कांस्टेबल मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *