Spread the love

पीड़िता एवं उसकी पुत्री के साथ दबंग लोगों ने की मारपीट, सीओ से की गई शिकायत….

झांसी के मोठ पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय में पीङिता ने प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि वह मोठ कोतवाली के मुहल्ला अखाड़ापुरा की निवासी है। जिस मुहल्ले में वह रहती है तो मुहल्ले के ही कुछ लोग उसकी पुत्री पर व्यंग करते हुए गालियां देते हैं। जब उसने गाली देने से मना किया तो उसकी पुत्री की लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जब वह पुत्री को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट कर दी थी। जिससे परेशान पीड़िता नूरजहां ने मोठ कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद उक्त दबंग लोग रात में आए और जान से मारने की धमकी देते हुए बोले की अभी कम मारा है। अगर अब शिकायत की तो ज्यादा मारेंगे। जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी मोठ लक्ष्मीकांत गौतम के कार्यालय में लिखित रूप से शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मोठ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पीड़िता द्वारा दिये गये लिखित शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *