Spread the love


बेटी के साथ खेत पर मक्का तोड़ रही थी

बगल के खेत में बने कुएं से पानी लेने गई तो वहीं हो गया हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजन बता रहे हैं कि महिला कुएं से पानी भर रही थी, संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गई।

थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम नौहरखुर्द निवासी बृजेश (45) पत्नी कृपाराम की बृहस्पतिवार को खेत के पास स्थित कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका के चचेरे जेठ कप्तान ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर बृजेश अपनी पांच वर्षीय बेटी अंशिका के साथ खेत पर मक्का तोड़ने के लिए गई थी। बृजेश मक्का तोड़ने लगी और अंशिका खेत में चर रही भैंसों के पास खड़ी थी।

दोपहर करीब 2-3 बजे बृजेश बगल में स्थित एक खेत में बने कुएं से पानी लेने के लिए चली गई। यहां पानी खींचते समय बृजेश का संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गई। आसपास कोई भी न होने के कारण किसी को बृजेश के कुएं में गिरने की कोई जानकारी नहीं हो पाई थी। इधर,अंशिका शाम को घर पहुंची तो परिजनों ने बृजेश के बारे में पूछा। इस पर अंशिका ने कुएं से पानी लेने जाने की बात बताई।

अनहोनी की शंका होने पर परिजन वहां पहुंचे तो कुएं के पास बृजेश की चप्पल पड़ी मिली। कुएं के अंदर झांककर देखा तो अंदर पानी में बृजेश की साड़ी नजर आई। गांव के लोगों और परिजनों ने बृजेश के शव को बाहर निकाला गया।

मृतका के तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। प्रभारी थाना जखौरा अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को बाहर निकला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *