Spread the love


मऊ / राजापुर (चित्रकूट)। पहली बार नई बनायी गई नगर पंचायत मऊ मतदान प्रतिशत में सबसे आगे रहा। पहली ही बार में उसने मुख्यालय व मानिकपुर को पछाडा। 2017 में मानिकपुर में सबसे अधिक मतदान 67.72 प्रतिशत रहा था। मऊ में सुबह से ही वोट डालने के लिए होड़ लगी रही। जहां शाम 6 बजे तक वोट डालने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। कुल मतदाता 15135 हैं। यहां 14 वार्ड हैं और चार मतदान केंद्र है। यहां पर सबसे अधिक 69.47 प्रतिशत मत पड़े राजापुर में 62.20 प्रतिशत मत पडने के कारण दूसरे नंबर पर रहा।

जिले की मऊ नगर पंचायत नई बनाई गई है। जहां 11 मई को पहली बार मतदान हुआ है। यहां के मतदाताओं में अन्य नगर निकाय के अपेक्षा अधिक उत्साह देखा गया। पहली ही बार में यहां भाजपा प्रत्याशी व निर्दल प्रत्याशी के बीच विवाद भी हुआ। इसमें दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह भी पहली बार ही हुआ। मतदान करने आए अमर सिंह, प्रदीप द्विवेदी, कमल कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य के लिए उन्होंने वोट डाला है। चुनाव संपन्न होने के बाद यहां का विकास होगा। इसलिए अधिक वोट पड़े हंै। वहीं राजापुर नगर पंचायत दूसरे नंबर पर रहा। यहां भी मतदाताओं में उत्साह रहा। मानिकपुर नगर पंचायत (59.10)तीसरे नंबर पर रहा, जबकि नगर पालिका चित्रकूट धाम परिषद कर्वी (50.9) में सबसे कम वोट पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *