Spread the love


बांदा। नशे की हालत में घर में पिता और भाई के साथ झगड़ा कर रहे युवक ने पुलिस के आने पर ईंटा से अपना सिर फोड़ लिया। लहुलुहान हालत में पुलिस कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घायल युवक ने कोतवाली में पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई करने और एक सिपाही पर दीवार पर धक्का देकर सिर फोड़ने का आरोप लगाया। मोबाइल व दो हजार रुपये छीनने की भी बात कही।

पुलिस कर्मी घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए तो वह कुछ देर बाद फिर अपने घर पहुंच गया। दूसरे दिन गुरुवार को उसने फिर अपने पिता व भाई से झगड़ा किया। कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बलखंडी नाका निवासी रामचंद्र सिंधी (40) बुधवार की रात अपने घर में नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था। पिता गुनीचंद्र और भाई श्याम के साथ उसका झगड़ा हो गया। उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इस पर पिता ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने पर युवक ने ईंटा से अपना सिर फोड़ लिया। लहूलुहान हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में देर रात भर्ती कराया। यहां घायल रामचंद्र ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई की है। दीवार में धक्का देकर उसका सिर फोड़ दिया है।

उसके दो हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिया है। पुलिस कुछ देर बाद जिला अस्पताल से उसे भर्ती कराकर चली गई। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद वह फिर अपने घर पहुंच गया। गुरुवार को सुबह फिर उसने घर में झगड़ा किया। पिता गुनीचंद्र ने कोतवाली में पुत्र रामचंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पिता का कहना है कि उसकी परचून की दुकान है। रामचंद्र नशे का आदी है। घर में झगड़ा फसाद करता है। कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली में युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात बेबुनियाद है। युवक नशे का आदी है। पुलिस के पहुंचने पर उसने ईंट से अपना सिर फोड़ लिया था। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी के खिलाफ पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

अनूप दुबे

शहर कोतवाल, बांदा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *