Spread the love


भोपाल से आएगा पुतला, दशहरा पर होंगे कई आयोजन

22 अक्तूबर से होंगे कार्यकम, शोभायात्रा भी निकलेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक में दशहरा मनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें बताया गया कि गोविंद नगर में अबकी 50 फुट लंबे रावण का पुतला बनाया जाएगा।

समिति प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा ने कहा की पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी रावण का 50 फुट का पुतला भोपाल से मंगाया जाएगा। आतिशबाजी का प्रदर्शन रामलीला मैदान गोविंद नगर में होगा। उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर को शाम 4:30 बजे रामेश्वरम पूजन यात्रा शुरू होगी। यात्रा श्रीरघुनाथ जी मंदिर चौबयाना से प्रारंभ होगी और अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से होते हुए नदीपुल सेतुबंध रामेश्वरम मंदिर पर पहुंचेगी।

यहां पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान सेतु बंध रामेश्वरम पूजन करेंगे। 24 अक्तूबर को शाम 5 बजे से विशाल शोभायात्रा रघुनाथ जी मंदिर से राम-रावण की सेना के साथ अपने निर्धारित मार्ग रावर स्कूल, सुभाषपुरा, घंटाघर, वीर सावरकर चौक, आजाद चौक, नदीपुल होती हुई गोविंद नगर रामलीला मैदान पहुंचेगी। मैदान स्थित मंच पर राघव लोक कला सोसायटी के कलाकार सुंदर लोकनृत्य श्रीकृष्ण लीला, श्रीराम व भगवान शिव की नृत्य लीला की प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर बैठक में बृजेश चतुर्वेदी, रमेश कुमार रावत, जगदीश पाठक, श्यामकांत चौबे, राजेश दुबे, हरविंदर सिंह सलूजा, राकेश तामिया, चंद्रशेखर राठौर, हरिमोहन चौरसिया मौजूद रहे। इनके अलावा भारत रिछारिया, धर्मद्र चौबे, शिव कुमार शर्मा, अवधेश कौशिक, मुन्ना त्यागी आदि उपस्थित थे, संचालन महामंत्री प्रबल सक्सेना ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *