संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:15 PM IST
चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच क्रिया को घर से निकली किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। घर आकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है।
किशोरी के परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर शाम घर के बाहर शौच के लिए पुत्री गई थी। गांव का उमेश यादव खेत के पास छिपा था उसे घसीट कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी दी।
गुरुवार को पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे। शुक्रवार को थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है। किशोरी को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
