Spread the love


उरई। नक्शे में तीन मंजिल इमारत को चार मंजिला बनाने पर उरई विकास प्राधिकरण (ओडीए) ने सील कर दिया। कई साल से बन रही बिल्डिंग को सीज करने से पहले कई बार नोटिस दिया जा चुका था।

जेल रोड पर करीब नौ साल से बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। इस बिल्डिंग में होटल बनने वाला था। शुक्रवार को ओडीए और प्रशासन ने मिलकर कार्रवाई की। टीम ने पहले नोटिस चस्पा किया, जिसमें तीन मंजिला नक्शा पास होने की बात कही गई, जबकि बिल्डिंग चार मंजिला तक बन गई है।

ओडीए ने बताया कि तीन बार नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं दिया था। अवैध रूप से निर्माण लगातार चालू था। बिल्डिंग के आसपास भी अवैध रूप से निर्माण किया गया है। इसको ध्वस्त करने के लिए कहा जा रहा था। बिल्डिंग का मालिक कह रहा था कि फिनिशिंग का कार्य होने के बाद ऊपर की मंजिल को ध्वस्त कराएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पास में जेल होने से प्रशासन भी सतर्क था। इस कारण कार्रवाई की गई।

कार्रवाई करने पहुंचे अतिरिक्त एसडीएम हेमंत पटेल ने बताया कि लगातार नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही थी। जवाब नहीं आने पर सील करने की कार्रवाई की गई। टीम में ओडीए से एई प्रमोद कुमार पटैरिया, जेई सुधीर, जेई विजय भी शामिल रहे। बिल्डिंग मालिक जलील अहमद का कहना है कि वह अभी मुंबई में है। आकर मामला देखेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *