
banda murder case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में घर में घुसे बदमाशों ने आंगन में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। बगल में दूसरी चारपाई में सो रही पत्नी को घटना की भनक तक नहीं लगी। रात में वृद्ध का पौत्र लघुशंका के लिए उठा, तब घरवालों को घटना की जानकारी हुई। घटना के समय वृद्ध का इकलौता पुत्र पेट्रोल पंप में नौकरी करने गया था। पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
पुत्र की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आशनाई से जोड़कर घटना की जांच कर रही है। हालांकि पुत्र ने हत्या का कारण अज्ञात बताया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी सीताराम राजपूत (72) बुधवार रात अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। बगल में उसकी पत्नी कुवरियां दूसरी चारपाई में सो रही थी। दोनों की चारपाई के पास फर्राटा पंखा भी लगा था।
