Spread the love


Police encounter in Orai, Clash took place while distributing stolen goods, seven inter district criminals arr

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उरई में चोरी की योजना और माल का बंटवारा करते समय पुलिस ने मुठभेड़ में सात अंतर्जनपदीय गिरफ्तार कर लिया है। उनसे तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। कुठौंद थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में घेराबंदी की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में उरई कोतवाली क्षेत्र मुजाम उर्फ निजाम गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी कानपुर देहात के शमशाद, कौशांबी जिले के फरमान, शहर कोतवाली क्षेत्र के जितेंद्र राजपूत उर्फ बोरा डकोर, कोतवाली क्षेत्र के विकास यादव, कानपुर देहात के चांद बाबू, उरई कोतवाली क्षेत्र के तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से 1,88,000 रुपये, 33 जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी, एक चैन, तीन घंटा पीतल के 92 बिछिया, एक जोड़ी टॉक्स,  मंगलसूत्र, सहित लाखों का सामान बरामद किया है। सीओ रविंद्र गौतम ने बताया कि मुठभेड़ घायल निजाम उर्फ मुजाम पर शहर कोतवाली के अलावा कई थानों में 17 मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *