संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र में नैनी गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। इससे एक पक्ष से पिता व पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से दो लोगों को चोटें आई हैं।
शनिवार की सुबह रज्जन उपाध्याय व महेंद्र उपाध्याय के बीच नाली के पानी की निकासी लेकर विवाद हो गया। पहले गाली-गलौज एक दूसरे को देते रहे। इसके बाद लाठियां चलने से रज्जन उपाध्याय व उसकी पुत्री रोहिणी गंभीर रुप से घायल हो गई।
दूसरे पक्ष के महेंद्र उपाध्याय व एक अन्य को भी चोटें आयी हैं। थानाध्यक्ष सरधुआ दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट मामले की जानकारी मिली है। इस मामले में किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
