Spread the love


फोटो-12-माहिल तालाब पर अस्थि कलशयात्रा का स्वागत के लिए खड़े लोग। संवाद

फोटो-13-कुठौंद के शेरगढ़ घाट में अस्थियों का विसर्जन करते लोग। संवाद

सदर विधायक की अगुवाई में शहर के मोक्षधाम से निकाली गई अस्थि कलशयात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। मोक्षधाम में अज्ञात, सड़क हादसे और कोरोना से दौरान मरे 167 लोगों की अस्थियां के विसर्जन के लिए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की अगुवाई में विर्सजन यात्रा निकाली गई। पितृपक्ष में मोक्षधाम में रखी लावारिश, बेसहारा सैकड़ों लोगों की अस्थियों को एकजुट कर उन्हें यमुना के शेरगढ़ घाट में विसर्जन किया गया। अस्थि कलशयात्रा में जिले के हर वर्ग के सैकड़ो लोग शामिल हुए। जिन्होंने अस्थि कलशों पर पुष्प वर्षा की।

बता दें कि शहर स्थित मोक्षधाम में कई वर्षो से सैकड़ों की संख्या में अस्थिकलश रखे हुए थे। जिनमें कोरोना, सड़क दुर्घटना, लावारिश, बेसहारा लोगों की अस्थियां शामिल थीं। मृत हुए इन लोगों को मोक्ष मिल सके, इसके लिए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पहल करते हुए पितृपक्ष में अस्थि कलश विसर्जन यात्रा निकाली।

यात्रा हिंदू-मुस्लिम सहित हर वर्ग के लोग शामिल हुए जिन्होंने इस यात्रा पर पुष्प वर्षा की। जिले के तमाम समाजसेवी संस्थाओं ने इस यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं कुठौंद संवाद के अनुसार, कुठौंद के शेरगढ़ यमुना घाट पर विसर्जित किया। 167 लावारिस, निराश्रित, अज्ञात बेसहारा अस्थियों को यमुना घाट में विसर्जित किया। इस दौरान उदयन पालीवाल, स्वयंप्रभा दुबे, ममता स्वर्णकार, चंचल मिश्रा, रचना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *