Spread the love


जखौरा के मोहल्ला टौरिया में स्थित है मंदिर शारदा माता

15 सितंबर को बानपुर के मंदिर में हुई चोरी का भी नहीं हुआ खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। अभी 15 सितंबर को थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम खाकरौन में श्रीरामजानकी मंदिर से मूर्तियों सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले चोरों को पुलिस पकड़ भी नहीं पाई थी कि शनिवार की रात को जखौरा के शारदा माता मंदिर में चोरी हो गई। चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी का रुपया, पीतल के घंटे व घंटी चोरी कर ले गए। मंदिर प्रबंधक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

कस्बा जखौरा के मोहल्ला टोरिया में शारदा माता मंदिर है। शनिवार की देर शाम पूजा के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था। रविवार की सुबह मंदिर समिति के प्रबंधक राजकुमार ताम्रकार मंदिर में साफ-सफाई के लिए गए तो उन्हें चोरी होने का पता चला। मंदिर की अलमारी के दरवाजे पर लगा ताला टूटा पड़ा था और दरवाजे खुले थे। दानपेटी के रुपये गायब थे। वहीं मंदिर में लगे पांच पीतल के घंटे गायब थे। अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

चोरी की जानकारी होने पर श्रद्धालु भी मौके पर पहुंच गए थे। थाना जखौरा पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंदिर के प्रबंधक राजकुमार ताम्रकार ने एक शिकायती पत्र थाना जखौरा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। पत्र पर अभय, ऋतुराज, संजय कुमार, आर्यन आदि के हस्ताक्षर हैं।

मंदिर में चोरी की सूचना पर मौका मुआयना किया गया। चोर मंदिर से घंटा चोरी करके ले गए हैं। मामले की जांच की जा रही है, चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। -अशोक कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *