Spread the love

एसडीएम ने अवैध तरीके से फर्राटे भर रहा बिना नंबर प्लेट के गिट्टी से भरा डम्पर पकड़ा….

झांसी कानपुर हाईवे 27 पर अवैध गिट्टी लादकर फर्राटे भर रहे डंपर को एसडीएम ने पकड़ कर मोठ कोतवाली में खड़ा कर दिया है। एसडीएम का दावा है कि हाईवे पर तेज रफ्तार फर्राटे भर रहे अवैध गिट्टी हो या फिर रेत व्यापार करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। एसडीएम परमानंद सिंह ने हाईवे 27 से अवैध गिट्टी लादकर बिना नंबर प्लेट के फर्राटे भर रहे डंपर को पकड़कर कोतवाली मोठ में खड़ा कर दिया है।

मोठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे 27 पर गिट्टी लादकर जा रहे एक डंपर को देखा तो उक्त डंपर बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहा था, जिसे देख उक्त डंपर को रुकवाया, डंपर चालक से जब डंपर के दस्तावेज मांगे तो मौके पर डंपर चालक किसी भी प्रकार के प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके साथ ही डंपर में ओवरलोड गिट्टी पाई गई। इसके साथ ही उक्त गिट्टी के कोई भी प्रपत्र नहीं है। एसडीएम परमानंद सिंह ने डंपर को पकड़ कर मोठ कोतवाली में खड़ा कर दिया है, इसके साथ ही खनिज एवं परिवहन विभाग को सूचना दे दी है। अवैध रूप से फर्राटे भर रहे डंपर पर खनिज एंव परिवहन विभाग के अधिकारी जाॅच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *