Spread the love


चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर/राजापुर । नगर निकाय के चुनाव में बूथों के बाहर छाया का इंतजाम न होने के कारण धूप में लाइन लगाने को मतदाताओं को मजबूर होना पड़ा। कर्वी के अलावा राजापुर, मऊ व मानिकपुर के कई बूथों में यह समस्या देखने को मिली।

शहर के ट्राफिक चौराहे के पास स्थित यूआरसी में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदाता धूप में लाइन लगाने को मजबूर हो गए। यही हाल कालूपुर पाही मतदान केंद्र, प्राथमिक विद्यालय इस्लामियां तरौंहा नगर क्षेत्र कर्वी, पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर सहित अन्य मतदान केंद्रों में चिल्लचिलाती धूप में मतदाता खड़े रहे। जिसमें वृद्ध भी शामिल रहे।

यही हाल मानिकपुर, मऊ, राजापुर नगर पंचायत मेें बनाए गए बूथों में देखने को मिला। मतदान केंद्रों के बाहर पानी पीने के लिए इंतजाम न होने के कारण पानी की तलाश में मतदाता परेशान रहे। जब यह समस्या वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों ने देखी तो उन्होंने अपने-अपने बस्ते में पानी का इंतजाम किया। इन परेशानियों की शिकायत डीएम एसपी तक पहुंची तो आनन फानन कई बूथों में पंडाल लगवाए गए लेकिन यह पंडाल बेहद छोटे होने से मतदाताओं को धूप में ही खडे होने को मजबूर होना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *