Spread the love


बबेरू। कस्बे में कई गांव से आए ग्रामीणों के साथ जन प्रतिनिधियों ने कलश यात्रा निकाली। रथ, बैलगाड़ी और घोड़े पर सवार होकर सिर पर कलश रख सांसद विधायक गांव में घूमे। भारत माता की जय के नारे लगाए गए और उत्साह के साथ यात्रा पूरी की गई।

कलश यात्रा के बाद रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महर्षि कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रत्येक गांव से एकत्र की गई मिट्टी से लखनऊ में अमृत वाटिका बनाई जाएगी। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल ने की। संचालन छेदी लाल पटेल ने किया। आभार बीडीओ अजय कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, विश्वेश्वर पांडेय, बच्चा सिंह, डॉ. विवेकानंद गुप्ता, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, प्रताप सिंह सचान, विजयपाल सिंह, विजय विक्रम सिंह, राम प्रकाश साहू, सुधीर कुशवाहा संतोष नंदन, राजा दीक्षित आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *