Spread the love


बांदा। पंप चलाकर चार विकास खंडों के कमासिन, बिसण्डा, महुआ व नरैनी के 354 गांवों में पाइप लाइन व टैप कनेक्शन के माध्यम से 15 नवंबर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए हैं।

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत खटान ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इंटकबेल (160एमएलडी) एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इलेक्ट्रिकल रूम, पेयजल टेस्टिंग लैब आदि देखा। कहा कि निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजना की कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट हेड विनय वालियान एवं नोडल अधिकारी अभियंता जल निगम ग्रामीण महेंद्रराम को निर्देश दिए कि अगले माह तक सभी अधूरे काम पूरे कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाए। निर्माण कार्य में तेेजी लाई जाए।

आयुक्त ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा जलशोधन के कार्य का निरीक्षण करते हुए पानी के स्लज को हटाने व पानी शुद्ध किये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। लैब में पानी की टेस्टिंग की प्रक्रिया का भी निरीक्षण कर क्लोरीन प्रबंधन, सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह सहित कार्यदायी संस्था अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *