Spread the love


भारत सरकार से नामित टीम ने डाला डेरा, ब्लॉक महरौनी के तीन गांवों का किया निरीक्षण

जनपद के चार ब्लॉकों के छह गांवों का निरीक्षण है प्रस्तावित

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर/महरौनी। ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन और कनेक्शन व गांवों में शौचालय की हकीकत जानने के लिए भारत सरकार की टीम ने जनपद में डेरा डाल लिया है।

टीम चार ब्लॉकों के छह गांवों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। सोमवार को उन्होंने ब्लॉक महरौनी के अंतर्गत ग्राम अगौड़ी, बम्हौरी बहादुर सिंह और बगसपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पाइप पेयजल योजना सहित शौचालयों की हकीकत देखी।

जनपद में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना के तहत ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाई जा रही है और नल कनेक्शन देेकर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के काम और शौचालय की हकीकत जानने के लिए भारत सरकार की ओर से मुधरेंद्र मधुकर व उनकी टीम को नामित किया गया।

मधुरेंद्र मधुकर को ब्लॉक तालबेहट के ग्राम सुनौरा, ब्लॉक महरौनी के ग्राम अगौड़ी, बगसपुर, बम्हौरी बहादुर सिंह, ब्लॉक बार के ग्राम अजनौरा और ब्लॉक जखौरा का ग्राम महरौनी खुर्द का निरीक्षण कर यहां जल जीवन मिशन और शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

वह सोमवार को जनपद पहुंचे। यहां उन्होंने ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम अगौड़ी, बगसपुर और बम्हौरी बहादुर सिंह का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पाइप लाइन और पेयजल कनेक्शन को देखा। गांव के लोगों से उन्होंने पानी की सप्लाई से लेकर अन्य जानकारी ली। शौचालय का निरीक्षण करने पर पाया कि गांव में अधिकांश लोगों के घरों में शौचालय निर्मित हैं।

ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर उन्होंने गांव के लोगों से जानकारी की। पता चला कि उक्त तीनों गांव ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन गांव की सूची में शामिल नहीं थे। जिस पर उन्होंने गांव को ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम में शामिल करने को लेकर लोगों की राय ली।

लोगों ने प्रबंधन के कार्य ग्राम पंचायत में कराने की मांग रखी। मधुरेंद्र मधुकर निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेंगे। इस दौरान जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी और जिला पंचायतराज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *