Spread the love


कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें दो कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय (बीएसए) का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सभी पटलों पर जाकर कर्मचारियों से पत्रावली व उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह के कार्यों का ब्योरा लिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन किए कार्यों का ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिला कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक नितेंद्र कुमार व डीसी एमआईएस राघवेंद्र कुशवाहा अनुपस्थित पाए गए। इन दोनों ही कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, कार्यालय में साफ-सफाई के निर्देश जारी किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *