चित्रकूट। अलग-अलग स्थानों पर बुखार व पीलिया ग्रसित बालिका समेत दो की मौत हो गई। आठ मरीज भर्ती कराए गए हैं।
भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव के दिनेश की पांच वर्षीय पुत्री सपना को पीलिया व बुखार के चलते परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि 10 दिनों से गांव के पास प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा गांव की कमला (45) पत्नी मइयादीन की को बुखार होने पर मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
इसके अलावा मुख्यालय के विराट, रामनगर की बुधिया, पुरानी बाजार कर्वी के सीताराम यादव, पिपरोदर गांव की शिवानी, कर्वी की शबनूर, कांडीखेरा के धर्मराज , चकौंध के संदीप, तरौंहा के मइयादीन को बुखार, पेट दर्द, उल्टी दस्त के चलते परिजनों ने भर्ती कराया है।
डीजल पीने से हालत बिगड़ी
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी के पंडरी गांव की हीरामनी (24) पत्नी राम कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा डीजल पी लिया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार दिया गया है। (संवाद)
