Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 11 Oct 2023 12:10 AM IST

बांदा। पंडित जेएन डिग्री कालेज में मंगलवार को हंगामा हो गया। कालेज में दाखिला नहीं मिलने की वजह से छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने कालेज प्रशासन का अचानक पहले आओ पहले पाओ की घोषणा का विरोध किया। कुर्सी और बेंचों पर खड़े होकर जमकर हंगामा किया। रजिस्ट्रेशन कराए जाने को लेकर भीड़ में धक्का-क्की के साथ ही भगदड़ मच गई और इसमें एक छात्र बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को हल्की चोटें भी आईं। करीब पांच घंटे तक हंगामा चला। पुलिस के आने के बाद काउंटर बंद करा दिए गए, जिससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया।

पंडित जेएन डिग्री कालेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष में दाखिला लिया जा रहा है। छात्र नेता अभय और नितीश ने बताया कि कालेज में दाखिले के नाम पर छात्रों को परेशान किया जाता है। शुरू में मेरिट लिस्ट के अनुसार दाखिले लिए जा रहे थे। इसी प्रक्रिया के तहत चौथी लिस्ट भी जारी होनी थी। इसकी जानकारी भी पूर्व में कालेज प्रशासन की ओर से दी गई थी। लेकिन सोमवार को अचानक घोषणा कर दी कि मंगलवार को पहले आओ पहले पाओ के तहत दाखिला लिया जाएगा। इससे काउंटर पर छात्रों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सुबह नौ बजे से ही काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंच गए थे। अपने फार्म जमा करने के लिए होड़ मच गई और इसी बीच धक्का मुक्की व हंगामे भरा माहौल हो गया। जिसमें एक छात्र रोहित निवासी चिल्ली जो बीए प्रथम के दाखिले के लिए आया था, बेहोश हो गया। फौरन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो अन्य को पैर में हल्की चोट आई है। उन्होंने कहा कि डीएम के पास जाकर यह समस्या रखी जाएगी और सीटें बढ़ाए जाने की मांग की जाएगी।

नहीं बढ़ सकती सीटें : प्राचार्य

प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा का कहना है कि विषयों के सापेक्ष सीटें भर गई हैं। जबकि अराजक तत्व और कुछ ही छात्रों का कहना है कि सीटें बढ़ाकर बचे छात्रों दाखिला दिया जाए, यह संभव नहीं है। सीटों का निर्धारण विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *