Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 11 Oct 2023 12:07 AM IST

बदौसा। हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल में कराया गया है।

बदौसा के ग्राम पचपेड़िया अंश तरसूमा निवासी लक्ष्मी पत्नी चुनकाई वर्ष 2019 में पचपेड़िया से अपने पति व बच्चों को छोड़कर चली गई थी। पिछले साल चुनकाई की मृत्यु हो गई। उसकी बड़ी बेटी 10 वर्षीय रोशनी की तबीयत बीते दिनों बिगड़ गई थी। आठ अक्तूबर को उसकी मृत्यु हो गई और उसके बाद उसका शव दफना दिया गया। उसके बाद भांजी की मृत्यु होने पर बीहर पुरवा के सुरेश कुमार यादव ने हत्या की आशंका जताई और थाना बदौसा तहरीर दी। इसे गंभीरता से लेते हुए अतर्रा एसडीएम रविंद्र सिंह से अनुमति ली गई और नायब तहसीलदार अतर्रा शिवम मौर्या की मौजूदगी में रोशनी का शव बाहर निकाला गया। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *