Spread the love


ललितपुर रेलवे स्टेशन से 7 बजकर 30 मिनट पर झांसी की ओर जाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जनपद को बुधवार से खजुराहो से झांसी मेमू की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन प्रतिदिन खजुराहो से चलकर झांसी की ओर सुबह रवाना होगी। सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर यह ललितपुर पहुंचेगी, 7 बजकर 30 मिनट पर झांसी की ओर जाएगी, जो 10 बजकर 45 मिनट पर झांसी पहुंचा देगी। वहीं शाम को यह ट्रेन 5 बजकर 50 मिनट पर खजुराहो के लिए रवाना होगी।

खजुराहो से झांसी के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन बुधवार से प्रारंभ होने जा रही है। ट्रेन का स्टॉपेज तालबेहट स्टेशन पर भी रखा गया है। बताते चलें कि यह ट्रेन पूर्व में खजुराहो टीकमगढ़ के बीच में संचालित होती थी, रेल मंत्रालय ने अब ट्रेन को झांसी तक कर दिया है। खजुराहो से सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर चलकर यह ट्रेन टीकमगढ़ होते हुए सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

इसके बाद यह ट्रेन 8 बजकर 57 मिनट पर तालबेहट स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां पर इसका एक मिनट का ठहराव दिया गया है। झांसी से यह ट्रेन शाम तीन बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी, तालबेहट स्टेशन पर 4 बजकर 21 मिनट पर पहुंचेगी, इसके बाद ललितपुर स्टेशन का समय 5 बजकर 40 मिनट है। दस मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन खजुराहो के लिए रवाना होगी। रात्रि 9 बजकर 25 मिनट पर यह ट्रेन खजुराहो पहुंचेगी।

मेमू ट्रेन का टाइम टेबल जारी हो चुका है, यह ट्रेन सुबह झांसी की ओर व शाम को खजुराहो की ओर रवाना होगी। स्टेशन पर यह ट्रेन दस मिनट ठहरेगी।

-डीके चतुर्वेदी, स्टेशन मास्टर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *