Spread the love

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, 108 एंबुलेंस से मेडिकल में कराया भर्ती….

झांसी के समथर थाना इलाके में 20 वर्षीय युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी सूचना मुहल्लेवासिंयों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस एवं मुहल्ले वासियों की मदद से महिला को समथर सीएचसी की 108 एंबुलेंस के माध्यम से मोठ ट्रामा सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला समथर थाना इलाके के मुहल्ला काशीराम कॉलोनी का है, जहां 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, वह घर पर अकेली रहती है, उसके साथ उसका छोटा भाई रहता है, जब इसकी सूचना उसको लगी तो उसका भाई पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस और मुहल्ले वासियों की मदद से महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मोठ ट्रामा सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया और हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *