संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:43 AM IST
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आपसी विवाद बताकर चालान की कार्रवाई की है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री छह अक्तूबर को अपने छोटे भाई और पड़ोस की एक लड़की के साथ काॅपी-पेन खरीदने गई थी। तभी वहां पहले से बैठे गांव के दो युवक उसे पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए। दुष्कर्म की कोशिश की। पड़ोस की लड़की बताने आई, तब पता चला। मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर राकेश सरोज ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया था। पीड़ित पक्ष को भी थाने बुलाया गया था, लेकिन वे पहुंचे नहीं। आरोपियों का 151 में चालान किया है। मामला आपसी विवाद का है।
उसकी पुत्री प्रतिदिन गांव से पांच किलोमीटर दूर स्कूल में पढ़ने जाती है। आरोपी उसे रास्ते में रोककर उससे अश्लील बातें करते हैं, मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
