Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Fri, 13 Oct 2023 12:37 AM IST

चित्रकूट। धर्मनगरी में सफाई कर्मी के धर्म परिवर्तन के मामले में जेल में बंद आरोपी की जमानत सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी है। पीड़ित की दादी ने बताया कि आधार व पैन कार्ड में नाती ने नाम बदल लिया था। आरोपी पूरे परिवार पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि 15 सितंबर को सीतापुर की रहने वाली केशनिया ने कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाती सफाई कर्मी रंजीत कुमार का धर्म परिवर्तन खोही निवासी सलमान रजा ने कराया है। इसके लिए रंजीत को पैसे का लालच देते हुए बहला फुसलाकर उसका नाम बदलकर रातिब रजा कर दिया गया।

इसके लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड में भी नाम बदल दिया गया। साथ ही सलमान मे उनके परिवार के सभी लोगों को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गुरुवार को जेल में बंद आरोपी सलमान रजा उर्फ बरकत अली ने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कराया था। जिसमें जिला जज विकास कुमार (प्रथम) ने इस प्रकरण को गंभीर सामाजिक अपराध करार देते हुए सांप्रदायिक सौहार्द व लोक शांति बिगड़ने की आशंका में जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *