Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 13 Oct 2023 12:31 AM IST

बांदा। चारपाई में सो रही किशोरी को सर्प ने डस लिया। परिजन रात में एक बजे उसे अस्पताल न ले जाकर गांव के ओझा के पास लेकर चले गए। ओझा ने झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र शुरू कर दिया। किशोरी की हालत बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया।

कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी शांति देवी (14) बुधवार की रात अपने घर में चारपाई में सो रही थी। परिजनों के अनुसार सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। पिता मोतीलाल उसे लेकर गांव के ही एक ओझा के पास पहुंचे। ओझा ने तंत्र मंत्र शुरू किया, लेकिन शांति ने वहीं दम तोड़ दिया।

पिता मोतीलाल ने बताया कि चार पुत्रियों में वह सबसे बड़ी थी। गांव में ही खेती-किसानी करता है। मां का नाम रानी है। कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *