Spread the love


बड़ोखर बुजुर्ग। अपने घर पर काम कर रही महिला को पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में उसको गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच के खिलाफ क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है।

गिरवां थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी मीरा वर्मा ने तहरीर में बताया कि दो दिन पहले वह अपने किसी काम से शहर गई थी। दूसरे दिन लौटी तो कच्चे मकान पर मिट्टी छपाई का काम करने लगी। पड़ोस की रहने वाली सुधा, रमकलिया, फूला, चुन्नी और दुलारी पीछे से घर में घुस आए और मारपीट की।

मारपीट में वह गंभीर घायल हो गई। पड़ोसियों के आने पर आरोपी मौके से भाग निकले। गिरवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, दूसरे पक्ष से सुधा ने मीरा वर्मा पर आरोप लगाया है कि वह घर के सामने लगे सरकारी नल पर पानी भरने गई थी।

तभी मीरा ने पानी भरने से मना किया। जब उसने विरोध किया तो मीरा ने सुधा, रमकलिया, फूला, चुन्नी और दुलारी को पीट दिया। गिरवां थाने में सुधा की ओर से मीरा वर्मा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *