Spread the love


जालौन। बिजली संकट से त्रस्त छानी गांव के किसानों ने गुरुवार की शाम बिजलीघर उदोतपुरा पहुंचकर घेराव किया। सुचारु रूप से नियमित बिजली सप्लाई की मांग की। जानकारी मिलने पर एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।

ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर किसान व ग्रामीण परेशान हैं। बिजली उपभोक्ता केंद्र पर पहुंचे छानी गांव के किसान और ग्रामीण भूपेंद्र तिवारी, मोनू पाराशर, महेंद्र, कादर खान, हरि पांडेय, सोनू पाराशर, अंजनी पांडेय ने बताया कि उनके यहां धनौरा फीडर से बिजली की सप्लाई की जा रही है।

आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी धनौरा फीडर पर पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं दे रहे हैं। जब कभी आधा, आधा घंटे के टुकड़ों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। 24 घंटे में इस फीडर से पांच, छह घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। थोड़ी बहुत बिजली मिलती भी है तो वह पर्याप्त नहीं है। इससे न तो घरों के इनवर्टर चार्ज हो पाते हैं और न ही कोई उपकरण चल पाते हैं।

इस समय खेतों में सिंचाई की भी आवश्यकता है। नहरों में पर्याप्त पानी न आने से किसान नलकूप से सिंचाई करने पर निर्भर हैं, लेकिन लाइट न आने से नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। जिससे फसल सूख रही है। ग्रामीणों ने वहां मौजूद अवर अभियंता सुनीत सलोनिया से मांग करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी कम से कम इतनी तो बिजली की आपूर्ति की जाए कि लोगों के घरों इनवर्टर चार्ज हो सकें और किसान फसल की सिंचाई कर सकें।

बिजलीघर घेराव की सूचना पर एसडीएम सुरेश कुमार, एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, कोतवाल विमलेश कुमार पहुंच गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वह कर्मचारी की तैनाती करेंगे। जो बिजली की सप्लाई की मॉनीटरिंग करेगा और वह स्वयं सप्लाई को लेकर फीडबैक लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *