Spread the love


बरगढ़(चित्रकूट)। जनपदीय खेलकूद रैली की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ में शुरु हुई। मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन दौड़, गोला फेंक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताएं हुई। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।

शुक्रवार को 100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में अजय प्रथम, सतीश द्वितीय व शीतल चंद्र तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम प्रदीप, द्वितीय जयदीप व जितेंद्र तृतीय रहे।बालिका सीनियर 100 मीटर दौड़ मेें शिल्पी प्रथम, ममता द्वितीय व शिवानी तृतीय रहे। जूनियर वर्ग मे राबिया प्रथम, शिल्पी द्वितीय व अनीता तृतीय रहे।

गोला फेंक में सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम शालिनी प्रथम, अंतिमा द्वितीय व तनू द्वितीय रहे। संचालन शिक्षक मइयादीन पटेल ने किया। प्रधानाचार्य रूपनारायण पांडेय, शिव शंकर सोनी, दिनेश भार्गव, सीताराम, आनंद प्रसाद, वंदना तिवारी विनोद सहित शिक्षक सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *