Spread the love


चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य व जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विकास कार्य व कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने कहा कि पाइप पेयजल योजना जल्द चालू कराने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए। सांसद आरके सिंह पटेल ने बिजली की आपूर्ति कम किए जाने का मुद्दा उठाया।

शुक्रवार को देर शाम तक चली बैठक में मंत्री ने जिले में चल रही पेयजल योजना चांदी बंगार, सिलौटा के बारे जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 15 नवंबर तक परियोजना को चालू कर दिया जाएगा। खोह के अस्पताल को डॉक्टरों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। बीएसए लव प्रकाश यादव से कहा कि स्कूलों का निरीक्षण करे। मंत्री ने सड़कों के गड्ढ़ों को भरे जाने की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ली। बताया गया कि 31 अक्तूबर तक गड्ढ़े भरे जाएंगे। कोटे की सामग्री में घटतौली नहीं होनी चाहिए।

कानून व्यवस्था के बारे में उन्होंने एसीएसटी एक्ट सहित अन्य मामलों की जानकारी ली। मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने स्कूलों की समस्या को लेकर शिकायत की। कहा कि विद्यालयों की व्यवस्थाएं सही कराई जाए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल, डीएम अभिषेक आनंद, एसपी वंृदा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, एडीएम कुंवर बहादुर सिंह व आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *