संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:34 AM IST
बांदा। छोटे भाई से मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध बहन ने जानवरों की रस्सी से घर के अंदर अटारी में फंदा लगा लिया। समय रहते मां ने देखा तो उसे फंदे से नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर के खड्डी पहरा गांव निवासी मीरा (18) ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब अपने घर के अंदर अटारी में छप्पर की धन्नी से जानवरों की रस्सी से फंदा लगा लिया। इस बीच मां रानी ने उसे देख लिया। उसने मीरा को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना के समय पिता रामखिलावन बेलदारी करने बांदा के जरैली कोठी मोहल्ले में आया हुआ था। पिता ने बताया कि सुबह मीरा और उसका छोटा भाई रविंद्र मोबाइल के लिए आपस में झगड़ रहे थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
