Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 14 Oct 2023 01:08 AM IST

बांदा। खेत में मवेशी चरा रहे पड़ोसियों को मना करने पर तीन लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदौसा थाना क्षेत्र के देवखेर गांव निवासी शिवबरन (22) शुक्रवार को सुबह अपने खेत की रखवाली करने गया था। वहां पड़ोसी हरिश्चद्र, बउवा व गब्बर उसके खेत में मवेशी चरा रहे थे। उसने मना किया तो उन्होंने कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर दिया।

उसके सिर व शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बदौसा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *