उरई। किसान, व्यापारी और बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने बताया कि जालौन कृषि पर आधारित जिला है। उनके पास जीवन यापन के लिए खेती के अलावा कोई आय का साधन नहीं है। किसानों के खेतों में पलेवा के समय बिजली कटौती ना की जाए। नहरों और रजवाहो की सफाई, अन्ना मवेशियों की समस्या से निजात दिलाई जाए। समितियों पर खाद और बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। खराब नलकूप और ट्रांसफार्मर ठीक कराया जाए। चकरोडों और पानी के लिए गूलों को कब्जामुक्त कराया जाए।
सपाइयों ने डीएम से मांग की कि किसानों को बिजली चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। इस दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री नारायणदास अहिरवार, कप्तान सिंह राजपूत ,वीरपाल यादव, आनंद यादव,सुरेंद्र बजरिया, अजहर बेग, आमीन खान, जमालुद्दीन, मानसिंह पाल, थोपन यादव, महेश द्विवेदी सर, दीपू त्रिपाठी, ज्ञानू निरंजन, रामलाल विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र श्रीवास, इमरान उल्ला, राधाचरण निरंजन, धीरेंद्र सनी ममता कुशवाहा, रेखा परिहार, संतोषी प्रजापति,मीरा राठौर,, महेंद्र कठेरिया, जयदेव यादव आदि मौजूद रहे।
