Spread the love


खप्टिहा कलां। दहेज में बुलेट बाइक न देने पर शादी के नौ माह बाद पति ने फोन से पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी से पति समेत छह ससुरालियों पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चिल्ला थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी आफरीन खातून ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी फतेहपुर के बिंदकी गांव निवासी जहीर शेख के साथ 19 नवंबर 2022 को हुई थी। एक लाख रुपये नगद व सात लाख के जेवर दिए थे। शादी में बुलेट बाइक माता-पिता नहीं दे सके।

पहली विदा से ही उसके पति, ससुर शाहरूख, सास, ननद रुखसार ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। पति उसे अपने साथ मुंबई ले गए। वहां पड़ोसी महिला यास्मीन और इस्माइल के भड़काने पर छह माह पहले पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

वह तब से अपने मायके में रह रही थी। 30 सितंबर को पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने चिल्ला थाने में पति समेत ससुरालीजनों व पड़ोसी महिला व उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि विवेचना की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *