Spread the love


उरई। ईंटें लादकर जा रहा ट्रैक्टर पुलिया से टकराकर पलट गया। चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के रैगवां गांव निवासी ओमी पांडेय (22) ईंट भट्ठे का ट्रैक्टर चलाता था। वह भट्ठे से ईंटे लादकर इटौरा जा रहा था। शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे दशहरी गांव के बाहर पुलिया से ट्रैक्टर टकराकर ट्राॅली सहित पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक ओमी की मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची आटा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर सीधा कराकर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ओमी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ओमी की मौत से मां सुनीता और बड़े भाई रामजी व कन्हैया सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *