Spread the love


बांदा। पत्नी, सास और दो सालों पर धारदार हथियार बांका से जानलेवा हमला कर दामाद फरार हो गया। घटना में पत्नी समेत चारों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के टहरौली गांव निवासी आरती (25) अपने मायके गिरवां थाना क्षेत्र के जमरेही गांव में 10 दिन पहले आई हुई थी। शनिवार को सुबह पूरा परिवार सोकर उठा तो आरती की मां उमा (45) ने घर का दरवाजा खोला। वहां पहले से छिपे बैठे आरती के पति ओमप्रकाश ने अपनी सास उमा पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।

चीख पुकार को सुनकर आरती और उसके दो छोटे भाई हीरालाल (17) और मोतीलाल (15) अपनी मां को बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी उसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरती के सिर में कई वार किए और हीरालाल और मोतीलाल के कंधे व हाथ में बांका मारा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल आरती ने बताया कि पति ओमप्रकाश शराब और जुए का लती है। मना करने पर 10 दिन पहले उसने अपने घर में करंट लगाकर डंडों से पीटा था। जानकारी मिलने पर पिता श्याम सुंदर अपनी पुत्री आरती को उसके मायके ले आया था। श्यामसुंदर की तहरीर पर दामाद ओम प्रकाश रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *