Spread the love


मड़ावरा। कमरे के अंदर छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने शराब के नशे में आत्महत्या करना बताया है।

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी जयपाल गंधर्व (27) का शव शनिवार की सुबह घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बारे में मृतक के भाई रामकिशोर ने बताया कि शनिवार की सुबह जयपाल अपनी पत्नी रेनू देवी के साथ घर में था। रेनू घरेलू कार्य कर रही थी। काम करने बाद जब रेनू कमरे में गई तो यहां जयपाल फांसी के फंदे पर लटका मिला। चीख पुकार सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *